IVF Blogs

IVF के बारे में फैले मिथक – जानिये क्या है सच

blastocyst transfer

IVF एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके इस्तेमाल से निःसंतान दम्पत्ति भी संतान प्राप्त कर सकते हैं, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन या IVF के नाम से जानी जाने वाली इस प्रक्रिया में स्त्री के अंडकोष से अंडे लेकर, पुरुष के शुक्राणु से फर्टिलाइज़ करवाया जाता है,  इसके फलस्वरूप एक भ्रूण पैदा होता है, जिसे कुछ 4 – 5 दिन के लिए लैब में रखा जाता है ताकि उसमें इतनी शक्ति हो कि वह एक सफल प्रेगनेंसी में बदल सके, जब भ्रूण 5 दिन का होता है तो उसे स्त्री की बच्चेदानी में स्थापित किया जाता है,  इसके 10 से 14 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि गर्भधारण हो गया है। IVF के बारे में बहुत से मिथक और गलत धारणाएं समाज में फैली हैं जिन्हे दूर करना आवश्यक है, इस लेख के द्वारा Joyce IVF Centre कुछ तथ्यों को उजागर करना चाहता है, आशा है कि इससे निःसंतान दम्पत्तियों को आशा की एक किरण मिलेगी –

IVF के बारे में फैले मिथक (Common Misconceptions About IVF)

  • IVF में हमेशा एक से अधिक बच्चे पैदा होते हैं – ये एक गलत धारणा है, आज स्वास्थ्य विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर जैसी अत्याधुनिक तकनीक के द्वारा केवल एक ही भ्रूण स्त्री की बच्चेदानी में स्थापित किया जाता है, इस से कई बच्चे होने की सम्भावना ख़त्म हो जाती है।
  • IVF से पैदा हुए बच्चे बुद्धिमान नहीं होते – ये पूर्णतया एक मिथक है, एक बच्चे की बुद्धिमता और बौद्धिक विकास उसके अनुवांशिक इतिहास पर निर्भर करता है, जैसे हर प्रेगनेंसी में बच्चा अपने परिवार से गुण व कद-काठी लेता है, वैसे ही IVF से पैदा हुए बच्चे भी प्राप्त करते हैं।
  • हर IVF क्लिनिक एक जैसा होता है – ये भी एक गलत सोच है, एक IVF Centre में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक, डॉक्टर, उनका अनुभव और एम्ब्र्योलॉजिस्ट की निपुणता पर बहुत सी बातें निर्भर करती हैं, IVF क्लिनिक में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक, अनुभवी डॉक्टर और IVF लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से प्रत्येक IVF क्लिनिक की सफलता दरें भिन्न होती हैं।
  • IVF हर उम्र में संभव है – हालांकि IVF किसी भी उम्र में करवाया जा सकता है परन्तु इसके सफल होने की सम्भावना बढ़ती उम्र के साथ कम होती जाती है, उदाहरण के लिए एक महिला जिसकी उम्र 33 साल है उसके IVF सफल होने की संभावना एक 37 साल की महिला से अधिक है।
  • IVF सुरक्षित नहीं है – इन विट्रो फर्टिलाइजेशन एक सुरक्षित तकनीक है और IVF की हर प्रक्रिया में मरीज़ की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाता है, IVF से किसी को कोई स्वास्थ्य या प्रेगनेंसी से सम्बंधित रोग नहीं होता है और न ही अगली प्रेगनेंसी में कोई परेशानी आती है।
  • IVF बेहद खर्चीला इलाज़ है – संतान सुख से बड़ा सुख नि:संतान दंपत्ति के लिए कोई नहीं हो सकता और IVF केवल एक बार का खर्च है जिस से आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है, Joyce IVF Centre हमेशा अपनी सटीक और सही कीमत के लिए जाना जाता है, हम अपने मरीज़ों को हर खर्च की सही जानकारी भी देते हैं, ताकि वो ये सुनिश्चित कर सकें कि कौन से इलाज़ पर कितना खर्च आने की संभावना है।

अगर आप भी नि:संतानता से परेशान हैं, तो आज ही Joyce IVF Centre is the best IVF specialist in Gurgaon (Gurugram) में मिलें और अपनी स्थिति और स्वास्थ्य के अनुसार जानकारी लें, आपके लिए संतान सुख केवल एक कॉल की दूरी पर है, आज ही कॉल करें +91 9311 577 812 पर, अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं – https://joyceivfcentre.com/

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *